शब्दकोश का उपयोग कैसे करें

शब्दकोश का उपयोग कैसे करें

माना कि आप चीनी में किसी से बात करना चाहते हैं , लेकिन आप वास्तव में उस भाषा को नही बोलते हैं। यहाँ पर फ्रेजबुक्स असानी से उपलब्ध होती है ।

हमारे फ्रेजबुक्स (शब्द-प्रयोग-पद्वति-शब्दकोष) कई अलग अलग भाषाओं और श्रेणियों में होती हैं। प्रत्येक श्रेणी मे दुनिया भर के लोगों के साथ संवाद करने में आपकी मदद करने के लिए प्रति दिन काम आने वाले वाक्यांशों की एक सूची दी गयी है।

एक वाक्यांश का उपयोग करने के लिए, “चैट” पर जाएँ। अब एक पाल का चयन करें और चैट स्क्रीन में, सब से नीचे “शब्दकोश” (फ्रेजबुक) पर टैप करें।

झंडे पर टैप करके आप जो भाषा सीखना चाहते हैं उसका चयन करें। इस उदाहरण में, हम “सरलीकृत चीनी” का चयन करेंगे। तब श्रेणी “मूल बातें” (Basics) का चयन करें।

विषयों की एक सूची दिखाई देगी। वाक्यांशों को देखने के लिए एक विषय का चयन करें। चलो “शुभेच्छाये” का चयन करते हैं।

अब “नमस्ते” (Hello) का चयन करें।

अगले स्क्रीन में, आप देखेंगे की “Hello (हैल्लो / नमस्ते)” को चीनी भाषा में कैसे लिखा और बोला (उच्चारित किया) जाता है।

प्रत्येक वाक्यांश अनुवाद को तीन भागों में बांटा गया है।

  1. १. रोमनीकरण (गुलाबी) – वाक्यांश या शब्द कैसे बोला जाता है।
  2. २. अनुवाद (नीला) – वाक्यांश या शब्द कैसे लिखा जाता है।
  3. ३. टिप्पणियां (ब्लॉक कुओट) – एक टिप्पणी या आम तौर पर वाक्यांश का शाब्दिक अनुवाद।

सब से नीचे, वहाँ 3 बटन हैं।

  1. 1। मनपसंद में जोड़ें (स्टार) – आप वाक्यांश को अपने पसंदीदा में जोड़ दें।
  2. 2। प्ले (त्रिकोण) – वाक्यांश का शाब्दिक रिकॉर्डिंग चलाता हैं ।
  3. 3। धीमी गति मे चलाएँ (दो त्रिकोण) – वाक्यांश का एक धीमा संस्करण चलाता है।

एक बार जब आप वाक्यांश को सीख जाते हैं, तो आप इसे “भेजें/Send” बटन पर टैप करके भेज सकते हैं।

यदि आप चाहें, तो आप “रिकार्ड” बटन को दबाए रख कर वाक्यांश रिकॉर्ड कर सकते हैं।

रिकॉर्डिंग के बाद, आप पूर्वावलोकन बटन / प्रीव्यू बटन (स्पीकर) पर टैप कर के (दबा के) रिकॉर्डिंग की समीक्षा कर सकते हैं। भेजने के लिए “अंगूठा ऊपर (थम्ब्स अप)” या फिर से रिकॉर्ड करने के लिए”अंगूठा नीचे (थम्ब्स डाउन)” का चयन करें।

बहुत बढ़िया! आपने अभी चीनी में, “हैलो (नमस्ते)” कहा है!

शब्दकोश संदेश प्राप्त हो रहे हैं

जब आपको एक वाक्यांश संदेश प्राप्त हो, तो रिकॉर्डिंग सुनने के लिए प्ले बटन (यदि उपलब्ध हो) पर टैप करें ।

उच्चारण, अनुवाद, लिखित अक्षर या टिप्पणियां (यदि हो तो) देखने के लिए हरे तीर बटन पर टैप करें।